हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होम डिलीवरी से घर-घर हो रहा राशन वितरण

धौलाना।
धौलाना कस्बे के हॉटस्पॉट क्षेत्र में दूसरे दिन भी होम डिलीवरी के माध्यम से लोगों के घर-घर राशन वितरण किया गया। कस्बे में करीब 2500 कार्डधारक और करीब 12 हजार लाभार्थियों है। जिन्हें राशन का वितरण किया जाना है। धौलाना कस्बे में करीब 60% राशन वितरण किया जा चुका है और बाकी शेष लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर लोगों की सुरक्षा के लिए घर-घर पात्र लाभार्थियों को राशन भिजवाया जा रहा है।धौलाना तहसील क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक कमलेश झा के नेतृव में तहसील क्षेत्र की राशन की दुकानों पर राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें राशन की दुकानों पर लोगो को सेनिटाइज करने के साथ साथ सोशल डिस्टेंस के तौर पर 1 मीटर की दूरी का पालन कराया गया। इसके साथ ही शहर के हॉटस्पॉट इलाके पिलखुवा और धौलाना में होम डिलीवरी से घर घर राशन भी पहुँचाया जा रहा है। कस्बे की राशन डीलर दीपा गौतम ने बताया कि हॉटस्पॉट का पालन कराते हुए राशन वितरण कराया जा रहा है।धौलाना कस्बे में हॉटस्पॉट बनने पर हम होम डिलीवरी के माध्यम से घर-घर राशन पहुंचा रहे है।
आरिफ कस्सार

आई एन ए न्यूज़ हापुड़