हृदय गति रुकने से शिक्षा मित्र की मौत/ परिवार में मचा कोहराम
हृदय गति रुकने से शिक्षा मित्र की मौत/ परिवार में मचा कोहराम
दहगवां। हृदय गति रुकने से शिक्षा मित्र की शनिवार देर शाम मौत हो गई। शिक्षामित्र का समायोजन रद्द होने के चलते सदमे में शिक्षा मित्र था।
जनपद बदायूँ में थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मौसमपुर निवासी आराम सिंह (48) प्राथमिक विद्यालय खिरकबारी भूड में शिक्षामित्र पद पर तैनात था। मृतक के पुत्र पुष्पेन्द्र ने बताया कि 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद से काफी परेशान चल रहे थे उसके बाद सरकार की तरफ से दस हजार मानदेय कर दिया गया जिससे परिवार का पालन-पोषण भी सही तरीके से नही हो पा रहा था इसी के चलते वो काफी परेशान रहा करते थे।
शनिवार देर शाम हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। शिक्षामित्र के मौत का समाचार मिलते ही शिक्षा मित्र संगठन मे भी शौक की लहर दौड़ गयी है। उधर मृतक शिक्षामित्र के परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका अंतिम संस्कार आज रविवार को किया जायेगा।
जगतपाल