जरीफनगर में नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर हुई मौत
जरीफनगर में नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर हुई मौत
जरीफनगर। जरीफनगर में एक विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थिति में जल कर मौत गयी। दुर्गपुर जरीफनगर में वीती रात्रि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल गयी जिसे रात्रि में ही उस विवाहिता को उपचार हेतु अलीगढ़ ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मायके पक्ष के लोगों को सूचना मिलने पर वह लोग भी अलीगढ़ पहुंच गए।
जरीफनगर निवासी सोनू की पत्नी प्रीति (20 वर्ष) ने बीती रात्रि घर में रखा हुआ डीजल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली। जिससे घर में कोहराम मच गया। इसके बाद सभी लोग उपचार के लिए उसे अलीगढ़ ले गए। जिसकी आज दोपहर को उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि थाना अलीगंज जिला बरेली के गांव धनेती निवासी बेचेलाल ने अपनी पुत्री प्रीति का विवाह 2 वर्ष पूर्व जरीफनगर निवासी सोनू पुत्र मुकेश के साथ किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नवविवाहिता के पति का किसी दूसरी लड़की से अवैध सम्बन्ध प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसी के चलते नवविवाहिता ने मौत के रास्ते को चुन लिया। वहीं मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि लड़की को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क कर जला कर मार डाला गया है। फिलहाल मृतका प्रीति का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में ही किया जा रहा है तथा थाना जरीफनगर पुलिस को अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
जगतपाल