शैलेश पाठक के मार्गदर्शन में चारों ब्लाकों दी गयी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि।
शैलेश पाठक के मार्गदर्शन में चारों ब्लाकों दी गयी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि।
बदायूं / दातागंज - संवाददाता मनोज गुप्ता :
कांग्रेस पार्टी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय महासचिव आदरणीया श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देशानुसार, डा. शैलेष पाठक के मार्गदर्शन में चीन की फौज से युध्द करते हुए एवं भारत माता की रक्षा करते हुए भारतीय जवान जो शहीद हुए उन अमर शहीद जवानों को आज 117 दातागंज विधान सभा के चारों ब्लाकों के कांग्रेसी पदाधिकारीगणों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डा. पाठक ने सभी पदाधिकारियों से चीन की कोई भी वस्तु खरीदने एवं इस्तेमाल करने से मना किया, एवं चीन मुर्दाबाद के नारे लगाये गये।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डा. शैलेश पाठक, पी.सी.सी. राकेश वर्मा, जिला महासचिव ठाकुर मनोज सोलंकी, म्याऊँ ब्लाक महासचिव रामवीर पाल, उसावाँ ब्लाक अध्यक्ष पंकज मिश्रा, उसावाँ नगर अध्यक्ष अबधेश, समरेर ब्लाक अध्यक्ष सुधीर अग्निहोत्री, दातागंज ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद हारून, पप्पू शर्मा, शिवम पांण्डे, नरेश पाठक आदि उपस्थित रहे।
दातागंज से मनोज गुप्ता की रिपोर्ट