मजदूर ने कुल्हाड़ी से वार करके भट्ठा मुनीम की हत्या की, भेजा गया जेल
मजदूर ने कुल्हाड़ी से वार करके भट्ठा मुनीम की हत्या की, भेजा गया जेल
अयोध्या। अयोध्या कोतवाली के कोतवाली रुदौली के सराय मुगल के रूदौली ब्रिक फील्ड के मुनीम की हत्या के आरोपी अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस ने आलाकत्ल बरामद कर लिया है।हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नही आ सका है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली के रूदौली ब्रिक फील्ड सराय मुगल में भट्ठे के पथेरे मजदूर आलेख ने अपने साथी के साथ शराब के नशे में भट्ठे के मुनीम विनोद कुमार उर्फ संजय श्रीवास्तव की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।हत्या की घटना का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि शाम खाना बनाने के लिए अभियुक्त आलेख का भाई अखिल कुल्हाड़ी से लकड़ी फाड रहा था।
लकड़ी फाड़ते समय छिटक कर लकड़ी का टुकड़ा अखिल के लग गया।जिसमें अखिल चोट खाकर वेहोश हो गया।अखिल के इलाज के लिए मुनीम विनोद ने डॉ0 को बुलाया।डॉ0 ने भट्ठे पर ही अखिल का इलाज किया और चले गए।जबकि आलेख भी अखिल की चोट लगने पर उसका सही उपचार न कराने से नाराज हो गया।रात मे मुनीम विनोद चोट खाये मजदूर अखिल को देखने आये।पहले से ही मुनीम विनोद से नाराज शराब के नशे में आलेख और उसके साथी सहदेव ने कहा सुनी शुरू कर कुल्हाड़ी ने मारना शुरु कर दिया।जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।आलेख और सहदेव मोके से भग निकले।बताया कि आरोपी सहदेव निवासी ग्राम सालेह झरिया,थाना-वासना,जनपद महासमुंद, प्रान्त छत्तीसगढ को आला कत्ल कुल्हाड़ी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।अभियुक्त सहदेव के निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद हुई।गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।बताया कि पंजीकृत मु0अ0सं0 190/20 धारा 302 भा0द0वि0 से सम्बन्धित मुख्य आरोपी अभियुक्त आलेख निवासी ग्राम सालेह झरिया,थाना वासना,जनपद महासमुंद, प्रान्त छत्तीसगढ की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।
देव बक्स वर्मा
अयोध्या उत्तर प्रदेश