गृह मंत्री अनिल विज चंडीगढ़ रेफर
गृह मंत्री अनिल विज चंडीगढ़ रेफर
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज मंगलवार दोपहर को अपने अम्बाला स्थित अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए। इस वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गृह मंत्री अम्बाला में शास्त्री कॉलोनी स्थित अपने आवास पर थे। वे बाथरूम में गए तो वहां फिसलकर गिर गए। गिरने के बाद उनकी चीख निकली तो सुरक्षाकर्मी व अन्य स्टाफ दौड़कर पहुंचा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने विज का एक्स-रे किया तो उनके पैर में फ्रैक्चर होने का पता चला। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
राहुल चौहान