मेंथा से तेल निकालने के दौरान टंकी में धमाका, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

अयोध्या।
अयोध्या जनपद के मवई थाना क्षेत्र में पिपरमिंट से तेल निकालने के दौरान हादसा हो गया। टंकी गैस का दबाव नहीं सहन कर पाई और धमाका हो गया। हादसे में गर्भवती महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हालत गंभीर होने के चलते तीनों को सीएचसी से लखनऊ रेफर किया गया। इलाज के दौरान लखनऊ के सिविल अस्पताल में घायल व्यक्ति की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मवई थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी विजय कुमार ने अपने खेत स्थित ट्यूबेल के पास मेंथा से तेल निकालने के लिए टंकी लगा रखी है। रतनपुर गांव निवासी रमेश कुमार अपनी मेंथा की फसल से तेल निकाल रहे थे। मौके पर ही उनकी पत्नी गीता भी मौजूद थी। इसी दौरान अचानक धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि टंकी कई साल पुरानी थी और वह पिपरमिंट को तीव्र गर्म किए जाने के बाद बने गैस के दबाव को सहन नहीं कर पाई। हादसे में गर्भवती महिला गीता उसका पति रमेश कुमार और टंकी मालिक विजय कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। मामले की जानकारी पर लोगों ने तत्काल तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई के चिकित्सक डॉ. विनय ने बताया कि 45 वर्षीय विजय कुमार निवासी शेरपुर तथा 28 वर्षीय गीता देवी व उसके पति 32 वर्षीय रमेश कुमार निवासीगण रतनपुर को उपचार के लिए बेहोशी की हालत में लाया गया। महिला और उसके पति की हालत ज्यादा गंभीर है। हालत गंभीर होने के चलते सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिपरमेंट टंकी 6 साल पुरानी व जर्जर थी। जिसके चलते हादसा हुआ। घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है।

देव बक्श वर्मा
आई एन ए न्यूज़ अयोध्या - उत्तर प्रदेश
आई एन ए न्यूज़ अयोध्या - उत्तर प्रदेश