जनसंपर्क महाअभियान के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल 2 ने की बैठक
जनसंपर्क महाअभियान के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल 2 ने की बैठक
सीतापुर। बुधवार की शाम को जन सम्पर्क महाअभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल 2 की बैठक नगर अध्यक्ष के आवास प्रंगाण में सम्पन्न हुई | जिसमें पिछली कार्यवाही का ब्यौरा प्रस्तुत करने के बाद यह तय किया गया कि इस कोरोना काल के दौरान निसहाय व गरीब वर्ग के लोगों का अधिक से अधिक ध्यान रखा जाए |
बैठक में जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा अशोक राठौर ने कहा कि पार्टी की इच्छा के अनुरूप ही हम सभी को काम करना है | साथ ही केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है कार्यकर्ताओं की है |
नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि जहां देश के अन्य राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण का भयानक रूप दिख रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की मेहनत व लगन ने कोरोना वायरस पर बहुत कुछ नियंत्रण कर रखा है |
इस बैठक में लालता शाह, श्यामलाल कनौजिया, अनुराग दीक्षित, राकेश गुप्ता ( पिंकू ) गुड्डू शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
शरद कपूर
सीतापुर