बिसबाँ विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड 19 में दान की धनराशि
बिसबाँ विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड 19 में दान की धनराशि
सीतापुर। जिले की बिसबाँ विधान सभा के विधायक ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर अपनी विधान सभा की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका ध्यान आकर्षित किया।
मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर भेंट विधायक महेन्द्र प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री को पीड़ित सहायता कोष - कोविड केयर फंड में ₹ 2.45 लाख की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें क्षेत्र की सभी समस्याओं का उचित समाधान की बात कही। साथ ही यह अपेक्षा की क्षेत्र का समुचित विकास पर सदैव ध्यान रखें।
शरद कपूर
आईएनए न्यूज़ एजेंसी
सीतापुर