20 को होगा व्यापार मंडल पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
हरदोई:- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को रसखान प्रेक्षागृह में होगा, जिसमें व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
![]() |
20 को होगा व्यापार मंडल पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण |
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन व जिलाध्यक्ष विमलेश कुमार दीक्षित ने पालिका बाजार में स्थित संगठन के कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष भैरव प्रसाद मिश्र सांसद भाजपा रहेंगे । राजेंद्र गुप्ता,प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ व युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल श्याम मोहन दुबे व जिले, नगर, कस्बों, आईटीसेल व महिला इकाई की पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि का युवा जिला एवं नगर इकाई द्वारा फर्दापुर ब्रम्हदेव मंदिर पर स्वागत किया जाएगा। वहां से बिलग्राम चुंगी, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, घंटाघर रोड से सोल्जर बोर्ड चौराहा से रसखान प्रेक्षागृह पहुंचेंगे।
विजयारती
INA न्यूज़