आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालय का किया लोकार्पण: नितिन अग्रवाल
हरदोई- हरदोई के आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालय विकास खंड बावन का हरदोई सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने किया लोकार्पण।
![]() |
आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालय का किया लोकार्पण: नितिन अग्रवाल |
आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालय का लोकार्पण करते हुए नितिन अग्रवाल ने बताया की पंचायत राज को मज़बूत करने के लिए ग्राम पंचायत सचिवालय का निर्माण किया गया है साथ ही यह भी कहा की इसमें जनता की छोटी छोटी समस्याओ का समाधान किया जायेगा,उन्होंने बताया कि आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालय में खतौनी,खसरा,आय प्रमाण पत्र,अन्य छोटे छोटे सरकारी कार्य कम्पूटरीकृत द्वारा किये जायेंगे,विधायक ने यह भी कहा कि शौचालय और गॉव की जनता को जानकारी मिल सकेगी और भाजपा सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए यह भी कहा कि देश में अब कंप्यूटर का जमाना आ गया है,लिखित कार्य नहीं किया जायेगा तथा जल्दी से जल्दी सब किसानो की समस्या का निराकरण हो सकेगा।
विकास खंड बावन के ग्राम प्रधान पति ने बताया कि अब जनता को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और सप्ताह में बुधवार के दिन लेखपाल,सेक्रटरी आदि राज्य सरकार के कर्मचारी जनता की समस्याओ का निराकरण करने के लिए मौजूद रहेंगे।
विजय लक्ष्मी सिंह
INA न्यूज़