सण्डीला-बढ़ती घटती ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त ina Hardoi News
उत्तर प्रदेश, हरदोई 19 जनवरी - सण्डीला- रोज़ाना की बढ़ती घटती ठंड से क़स्बा वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कारोबारियों का।कारोबार भी ठंडा है।कल से सूरज की गुनगुनी धूप से नागरिको ने कुछ राहत अवश्य महसूस किया,लेकिन शाम होते ही तेज हवा और गलन भरी ठंड ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।पछुआ हवा चलने से ठंडक और बढ़ रही है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए आधिकारिक सूत्रो ने बताया है कि कोहरे और गलन भरी ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित है लोग ठंड से बचने के लिए शाम से ही घरो मे दुबके रहते है बहुत जरूरी होने पर ही घरो से बाहर निकलते रहे हैं।प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियो के सहयोग से जिले मे असहायो और गरीबो में कम्बल तथा उनी वस्त्र वितरण किये जा रहे हैं ठंड के इस मौसम में
में न व्यापारी का व्यापार ठीक चल रहा है और न ही मजदूर को काम मिल पा रहा है।समस्या सभी को है पर निदान का मार्ग किसी के पास नहीं।जीवन गुजारने और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए धन की आवश्यकता होती है,धन काम करने या व्यापार से आता है जो इस इस ठंढ़ की भेंट चढ़ गई।हालांकि ठंढ़ की चपेट में आकर कुछ लोग जान से भी हाथ धो बैठे हैं।पर ठंडक से लड़ते हुए जीविका चलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।दिनभर दुकानो पर ग्राहकों के न आने से व ठंड होने से कारोबार भी ठंडा हो गया है।स्वर्ण व्यवसायी मनोज सोनी ने बताया कि अबकी बार ठंढ़क ने व्यवसाय को काफी प्रभावित किया है।अब कल से कुछ मौसम सही हुआ है।लेकिन अभी काम बंद है।
उत्तर प्रदेश ब्यूरों मुईज़ सागरी